दिवाली पर सीएम नायब सिंह सैनी की किसानों को सौगात, गन्ने के दामों में 15 रुपए की बढ़ोतरी

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

हरियाणा में गन्ने के दाम बढ़े, किसानों को दिवाली तोहफा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने दिवाली के मौके पर किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए गन्ने के दामों में ₹15 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से राज्य के लाखों गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

नई दरों के अनुसार, अब अगेती किस्म के गन्ने का मूल्य ₹400 की बजाय ₹415 प्रति क्विंटल और पछेती किस्म के गन्ने का मूल्य ₹393 की बजाय ₹408 प्रति क्विंटल तय किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय किसानों की मेहनत का सम्मान है और सरकार लगातार कृषि क्षेत्र के विकास व किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में नई तकनीकों और मशीनों के प्रयोग पर भी काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में हुई गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की मौजूदगी में गन्ने की नई किस्मों की बुआई पर भी मंथन हुआ था। सरकार का उद्देश्य किसानों को बेहतर उत्पादन और आय का विकल्प देना है।

सरकार का यह फैसला दिवाली से ठीक पहले किसानों के लिए त्योहार की बड़ी सौगात बन गया है। अब किसान अपनी फसल के बेहतर दाम पाकर आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन