एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों को जल्द मिलेगा एरियर, सरकार ने जारी किया बजट

SHARE:

एचआरटीसी कर्मचारियों को जल्द मिलेगा एरियर सरकार का ऐलान

ऊना: प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ने एरियर, पेंशन, लीव एनकैशमेंट और अन्य वित्तीय देयों के निपटारे के लिए बजट जारी कर दिया है।

उन्होंने बताया कि 75 वर्ष से अधिक आयु के 647 पेंशनरों को ₹23 करोड़ का एरियर जारी किया गया है। यह एरियर वर्ष 2022 में घोषित हुआ था और 1 जनवरी 2016 से देय था। इसके अलावा 222 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए ₹29.47 करोड़ की राशि जारी की गई है, जिनकी पेंशन अप्रैल 2024 से लंबित थी। इसमें कम्यूटेशन राशि भी शामिल है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सितंबर 2025 माह की पेंशन के भुगतान के लिए भी ₹23 करोड़ जारी किए गए हैं। साथ ही लीव एनकैशमेंट के लिए ₹33 करोड़ और डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी (DCRG) के लिए भी ₹33 करोड़ इसी महीने जारी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी कर्मचारी या पेंशनर को अपने वित्तीय अधिकारों के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े। एचआरटीसी को सुदृढ़ बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन और कल्याणकारी दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। सभी लंबित भुगतान शीघ्रता से किए जाएंगे ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य