धर्मपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिले अनुराग, बोले—केंद्र के 1500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज से हर प्रभावित को मिलेगा सहारा

SHARE:

धर्मपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बाढ़ पीड़ितों को दिलाया मदद का भरोसा

हमीरपुर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को धर्मपुर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ भाजपा नेता रजत ठाकुर भी मौजूद रहे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल की जनता के साथ खड़ी है और हर प्रभावित परिवार को पूरी मदद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी किया है, जिसका उपयोग पुनर्वास कार्यों, मकानों के नुकसान की भरपाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत सामग्री और सहायता जल्द से जल्द पीड़ितों तक पहुँचाई जाए ताकि कोई भी परिवार संकट की घड़ी में परेशान न हो।

केंद्रीय मंत्री ने धर्मपुर में हुई तबाही और दो लोगों के लापता होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने एक स्थानीय केमिस्ट के बेटे से मुलाकात कर परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। ज्ञात रहे कि लेखराज नामक व्यक्ति बाढ़ में गाड़ी सहित लापता हो गए हैं और परिजन प्रशासन से उनकी तलाश की गुहार लगा रहे हैं।

भाजपा नेता रजत ठाकुर ने भी प्रभावित परिवार की अधिक से अधिक सहायता करने की मांग केंद्रीय

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य