कुछ ही देर में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा, क्या वोट चोरी के आरोपों पर उठेगा नया परदा?

SHARE:

राहुल गांधी आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, वोट चोरी पर हो सकता है बड़ा खुलासा

नई दिल्ली, 18 सितंबर: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज सुबह 10 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर साझा की।

‘हाइड्रोजन बम’ जैसे खुलासे की उम्मीद

राहुल गांधी ने हाल ही में अपनी वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर कहा था कि कांग्रेस पार्टी वोट चोरी के मुद्दे पर बड़ा खुलासा करेगी। उन्होंने इसे ‘हाइड्रोजन बम’ करार दिया था।

2024 चुनावों में गड़बड़ी का आरोप

राहुल ने दावा किया था कि कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर 2024 लोकसभा चुनावों के दौरान हेराफेरी कर एक लाख से अधिक वोट चोरी किए गए। उन्होंने कहा कि यह हमारे लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

लोकतंत्र पर खतरे की बात

राहुल गांधी ने कहा था कि “वोट चोरी हमारे लोकतंत्र पर परमाणु बम की तरह है और इससे लोकतांत्रिक ढांचे को गंभीर खतरा है।”

राजनीतिक हलकों में उत्सुकता

राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर विपक्षी और सत्तारूढ़ दोनों खेमों में उत्सुकता है। माना जा रहा है कि वे इस दौरान वोट चोरी से जुड़े नए सबूत या दस्तावेज भी पेश कर सकते हैं।

वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य

राहुल गांधी की यात्रा का मकसद मतदाताओं के अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर देना था। इस दौरान उन्होंने ईवीएम और मतगणना को लेकर गंभीर सवाल उठाए और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य