Himachal News: लोन लिमिट बढ़ाने के लिए दिल्ली जाएंगे CM सुक्खू, निर्मला सीतारमण से होगी मुलाकात

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

लोन लिमिट बढ़ाने दिल्ली जाएंगे CM सुक्खू, सीतारमण से मुलाकात

पीएम राहत पैकेज, वित्त आयोग और अन्य मंत्रालयों पर भी होगी चर्चा

राज्य ब्यूरो प्रमुख — शिमला।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द ही दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। वे 28 और 29 अक्तूबर को देश की राजधानी में रहेंगे और केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का मुख्य एजेंडा इस बार राज्य की लोन लिमिट बढ़ाने और प्रधानमंत्री राहत पैकेज को शीघ्र प्रोसेस करवाने का रहेगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर हिमाचल को मौजूदा वित्त वर्ष में तीन प्रतिशत अतिरिक्त लोन लिमिट देने की मांग करेंगे। इसके पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं — पहला, इस साल वित्त आयोग से मिलने वाली रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट कम होना और दूसरा, प्राकृतिक आपदा से राज्य को हुआ भारी नुकसान। अगर यह लिमिट बढ़ाई जाती है, तो राज्य सरकार 31 मार्च, 2026 तक ट्रेजरी प्रबंधन सामान्य रूप से कर पाएगी।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान 16वें वित्त आयोग और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों से भी विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले वह सोलन जिले के ममलीग का दौरा करेंगे, जहां से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक बने सुक्खू

मुख्यमंत्री सुक्खू को कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। दिलचस्प बात यह है कि 40 नेताओं की सूची में सुक्खू का नाम छठे स्थान पर है। उनसे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी हैं। बिहार में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन