केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले CM सुक्खू, हिमाचल में स्वास्थ्य ढाँचे को मजबूत करने की मांग

SHARE:

CM सुक्खू ने JP नड्डा से की मुलाकात, मांगी स्वास्थ्य सहायता

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और मजबूत करने का आग्रह किया।

CM सुक्खू ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अगले वित्त वर्ष में हिमाचल के लिए 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बजट आवंटन की मांग की। साथ ही उन्होंने तीन नए गहन चिकित्सा केंद्र (ICU Blocks) स्थापित करने की मंजूरी जल्द देने का अनुरोध किया।

उन्होंने केंद्र से आयुष्मान भारत योजना में 90:10 अनुपात बनाए रखने, यानी केंद्र की हिस्सेदारी बढ़ाने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन कदमों से प्रदेश में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी।

CM सुक्खू ने हिमाचल में इस वर्ष आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान और पुनर्वास कार्यों की जानकारी भी दी और राज्य की ऋण सीमा में 2% की बढ़ोतरी के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री से मामला उठाने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि इन मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य