पंजाब सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए फेसलेस रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) सेवाओं की शुरुआत कर दी है। अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट या अन्य परिवहन सेवाओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इस प्रणाली का शुभारंभ किया।
CM मान ने कहा कि फेसलेस प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी, भ्रष्टाचार समाप्त होगा और लोगों का समय बचेगा। अब कोई भी नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि यह कदम पंजाब सरकार के ई-गवर्नेंस मॉडल को मजबूती देगा और लोगों को वास्तविक सुविधा प्रदान करेगा।








