कांग्रेस नेता का विवादित बयान: “कंगना आए तो थप्पड़ मार देना”

SHARE:

हिमाचल डेस्क। तमिलनाडु में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.एस. अलागिरि ने बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पर तीखा हमला बोला है। अलागिरि ने कंगना के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर वह तमिलनाडु आती हैं, तो उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए।

अलागिरि का यह बयान कंगना रनौत के उस पुराने विवादित टिप्पणी के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि किसान आंदोलन में शामिल महिला प्रदर्शनकारी 100 रुपये लेकर हिस्सा लेती हैं। कांग्रेस नेता ने कंगना के बयान को ‘बेतुका’ और ‘गैर-जिम्मेदाराना’ करार दिया।

अलागिरि ने एयरपोर्ट पर हुई उस घटना का भी जिक्र किया, जब एक सीआरपीएफ महिला कर्मी ने कंगना को थप्पड़ मारा था। उन्होंने कहा कि उस महिला कर्मी ने बाद में साफ किया था कि यह कार्रवाई कंगना के अपमानजनक बयानों की वजह से की गई थी। अलागिरि ने लोगों से अपील की कि जब भी कंगना तमिलनाडु आएं, तो इस घटना को याद रखें और उन्हें सबक सिखाएं।

कांग्रेस नेता ने कंगना पर अहंकार और अनाप-शनाप बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि को इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता। अलागिरि के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है और इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य