IGMC को मिली 3.0 टेस्ला MRI मशीन, मरीजों को जल्द जांच सुविधा

SHARE:

IGMC शिमला में लगी 3.0 टेस्ला MRI मशीन, मरीजों को लाभ

शिमला: इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में अत्याधुनिक 3.0 टेस्ला MRI मशीन पहुंच चुकी है। इस आधुनिक सुविधा से मरीजों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें समय पर जांच की सुविधा मिलेगी।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मशीन की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अगले एक महीने के भीतर इसे मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी बड़े मेडिकल कॉलेजों में ऐसी आधुनिक मशीनें लगाने की घोषणा की थी, जिसकी शुरुआत IGMC से हो गई है।

नई मशीन को अस्पताल के बी-ब्लॉक स्थित पुराने ट्रॉमा सेंटर में स्थापित किया जा रहा है। मशीन के सभी आवश्यक पुर्जे और उपकरण अस्पताल परिसर में पहुंच चुके हैं और इंस्टॉलेशन अंतिम चरण में है।

IGMC शिमला में लगी 3.0 टेस्ला MRI मशीन, मरीजों को लाभ

पुरानी मशीन पर बढ़ रहा था दबाव

IGMC में फिलहाल केवल एक MRI मशीन 2006 से चल रही थी। इसकी सीमित क्षमता के चलते रोजाना केवल 12-13 मरीजों की ही जांच हो पाती थी। इसके कारण मरीजों को महीनों तक इंतजार करना पड़ता था, खासकर दूरदराज से आने वालों को ज्यादा परेशानी होती थी।

नई 3.0 टेस्ला MRI मशीन के शुरू होने के बाद जांच क्षमता में कई गुना वृद्धि होगी और मरीजों को बेहतर, तेज और सटीक जांच की सुविधा मिल सकेगी।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य