वो जीते तो जनता का आदेश, हम जीते तो EVM हैक? CM रेखा गुप्ता का राहुल गांधी पर करारा हमला

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईवीएम हैकिंग पर उठ रहे सवालों का कड़ा जवाब दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगातार वोट चोरी और ईवीएम हैकिंग के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा—“मतलब वो जीते तो जनता का आदेश और हम जीत गए तो EVM हैक? यह फॉर्मूला आखिर किस किताब में लिखा है?”

सीएम रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही, तब ईवीएम पर सवाल क्यों नहीं उठे? अब जब जनता मोदी जी और बीजेपी के साथ है तो कांग्रेस चुनाव आयोग और मशीनों पर आरोप लगाने लगी है। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने के अलावा राहुल गांधी को और कुछ आता ही नहीं।”

राहुल गांधी के आरोप और रेखा गुप्ता का जवाब

राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि GEN-Z पीढ़ी वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाएगी। इस पर सीएम गुप्ता ने तंज कसा—“दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव ने साफ कर दिया है कि GEN-Z किसके साथ खड़े हैं।”
उन्होंने कांग्रेस पर देश को लगातार लूटने का आरोप लगाया और कहा कि अब जनता मोदी जी पर भरोसा कर रही है। वहीं, अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “केजरीवाल सिर्फ मीडिया में दिखाई देते हैं।”

राहुल गांधी का वोट चोरी का अभियान

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी और ईवीएम हैकिंग को मुद्दा बना रहे हैं। हाल ही में बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर उन्होंने कहा था कि वोट चोरी के खिलाफ “हाइड्रोजन बम” फोड़ेंगे।

उनका आरोप है कि सुनियोजित तरीके से ऑनलाइन वोट काटे जा रहे हैं और विपक्षी समर्थकों को सबसे ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन