नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मां शूलिनी से हिमाचल की खुशहाली की कामना

SHARE:

जयराम ठाकुर ने मां शूलिनी से हिमाचल की खुशहाली मांगी

सोलन। नवरात्रि के शुभ अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को सोलन स्थित प्रसिद्ध मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पूजा के समय उनके साथ भाजपा के सोलन जिला पदाधिकारी और बलदेव तोमर भी मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने मां शूलिनी से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से आस्था और सच्ची भक्ति के माध्यम से जीवन को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया।

नवरात्रि के अवसर पर मां शूलिनी दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए उत्साहपूर्वक मंदिर पहुंच रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने मां शूलिनी से हिमाचल की खुशहाली मांगी

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य