जेपी नड्डा का तीन दिवसीय बिलासपुर दौरा, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

जेपी नड्डा का तीन दिवसीय बिलासपुर दौरा, जानें पूरा शेड्यूल

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 30 सितंबर से 3 अक्तूबर तक अपने गृहजिला बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच यह दौरा हिमाचल की सियासत में नई गर्माहट भरने वाला माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जेपी नड्डा 30 सितंबर की शाम को बिलासपुर पहुंचकर सीधे धौलरा जाएंगे, जहां वे शारदोत्सव की आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे। रात का ठहराव उनका विजयपुर स्थित आवास पर होगा।

1 अक्तूबर को नड्डा विजयपुर में रहेंगे और स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रदेश स्तर के कई नेताओं के उनसे मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

जेपी नड्डा का तीन दिवसीय बिलासपुर दौरा, जानें पूरा शेड्यूल

2 अक्तूबर को शारदोत्सव का समापन होगा, जिसमें शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। नड्डा इस शोभायात्रा और लुहणूघाट पर होने वाले मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

3 अक्तूबर को वे एम्स बिलासपुर के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके बाद उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

हालांकि उनके स्थानीय कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जल्द जारी की जाएगी। कुल मिलाकर नड्डा का यह दौरा धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन