धीरा में भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, परमार ने बढ़ाया लोकल फॉर वोकल का संदेश

SHARE:

सुलह (धीराः) सुलह विधानसभा क्षेत्र के धीरा में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने विशेष रूप से शिरकत की।

परमार ने स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी सुधारों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि ये सुधार व्यापारियों को सरल कर व्यवस्था और पारदर्शी प्रणाली उपलब्ध करवाते हैं। 

कार्यक्रम के दौरान परमार ने प्रधानमंत्री के “लोकल फॉर वोकल” अभियान को दोहराते हुए क्षेत्रवासियों और दुकानदारों से स्वदेशी वस्तुओं की खरीद को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पाद न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य