एशिया कप 2025: भारत की जीत पर पूरे देश में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

SHARE:

एशिया कप 2025: पाकिस्तान पर भारत की जीत, देशभर में जश्न

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल है।

एशिया कप 2025: पाकिस्तान पर भारत की जीत, देशभर में जश्न

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा – “एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। टीम ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा, जिससे उनका दबदबा साफ नजर आया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई संदेश में लिखा – “खेल के मैदान पर नतीजा वही, भारत जीत गया! क्रिकेटरों को शानदार जीत की शुभकामनाएं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – “एक अद्भुत जीत! हमारे लड़कों की जबरदस्त ऊर्जा ने एक बार फिर प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटा दी।”

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा – “मैदान कोई भी हो, विजय सदा भारत की ही होगी। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का हार्दिक अभिनंदन! जय हिंद।”

यह मुकाबला रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन कर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य