नई दिल्ली। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर निकाला है। मंत्रालय ने यंग प्रोफेशनल्स (YPs) के 11 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा (Contractual) आधार पर होगी।
वेतन और पद विवरण:
-
अधिकतम वेतन: ₹60,000 (मासिक)
-
कुल पद: 11
-
अंतिम तिथि: 19 अक्टूबर 2025
-
आवेदन प्रारंभ: 29 सितंबर 2025
योग्यता:
उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताओं में से कोई एक होना अनिवार्य है:
-
विधि में स्नातक (Bachelor of Law)
-
पब्लिक पॉलिसी/एडमिनिस्ट्रेशन/सोशल वर्क/इकनॉमिक्स में मास्टर डिग्री
-
इकनॉमिक्स/स्टैटिस्टिक्स/एमबीए में स्नातकोत्तर, साथ ही डेटा एनालिटिक्स/डेटा माइनिंग में उच्च ज्ञान
अन्य आवश्यकताएं:
-
न्यूनतम अनुभव: 2 वर्ष या अधिक
-
अधिकतम आयु सीमा: 32 वर्ष (19 अक्टूबर 2025 तक)
-
जन्म तिथि: 19 अक्टूबर 1993 या उसके बाद जन्मे उम्मीदवार पात्र
-
जॉब लोकेशन: दिल्ली
-
पसंदीदा कौशल: इकनॉमिक्स, एनालिटिक्स, लॉ, YPs
नौकरी का प्रकार: संविदात्मक (Contractual)
लिंग वरीयता: कोई भी
एक्स-सर्विसमैन को प्राथमिकता: नहीं
इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।



























