Mandi: ब्यास नदी में पाइलिंग मशीन बही, ऑपरेटर लापता; पंडोह डैम से पानी छोड़े जाने के बाद हादसा

SHARE:

मंडी में ब्यास नदी हादसा: पाइलिंग मशीन पलटी, ऑपरेटर लापता

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात पंडोह डैम से 5000–6000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी का बहाव तेज हो गया, जिसके कारण नदी किनारे खड़ी एक पाइलिंग मशीन पलट गई और उस पर मौजूद ऑपरेटर तनवीर आलम (21) लापता हो गया।

जानकारी के अनुसार, बिद्राबणी में निर्माण कार्य के लिए लगी पाइलिंग मशीनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए टीम भेजी गई थी। दो मशीनों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीसरी मशीन तेज बहाव के बीच संतुलन खो बैठी और नदी में पलट गई। मशीन के पलटते ही बालाजी एंटरप्राइजेज का कर्मचारी तनवीर आलम तेज धारा में बह गया।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। रातभर पानी का बहाव कम करवाने के प्रयास किए गए ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन सुचारू रूप से चल सके। फिलहाल एसडीआरएफ टीम नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में ऑपरेटर की तलाश कर रही है।

यह मशीन गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा किए जा रहे पैकेज फाइव-बी के तहत पुल निर्माण कार्य में लगी थी। एसपी मंडी ने बताया कि पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार सदर भी मौके पर मौजूद हैं और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य