नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में हिंदी पखवाड़ा, कार्मिकों ने दिखाया उत्साह

SHARE:

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में हिंदी पखवाड़ा, कार्मिकों में उत्साह

Chandigarh News: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम) के चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय में 14 से 26 सितम्बर 2025 तक हिंदी पखवाड़ा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

इस दौरान क्षेत्रीय कार्यालय और इसके अधीनस्थ कार्यालयों में कई प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं, जिनमें निबंध लेखन, सुलेख, प्रश्नोत्तरी, श्रुतिलेख और अंताक्षरी प्रमुख आकर्षण रहीं। सभी गतिविधियाँ उप महाप्रबंधक श्री के. जी. शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मोहिंदर सिंह और श्री राजेश कुमार जैन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। आयोजन को सफल बनाने में श्री पवन (राजभाषा प्रशासनिक अधिकारी) और श्री शिशुपाल (वरिष्ठ सहायक) का योगदान उल्लेखनीय रहा।

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में हिंदी पखवाड़ा, कार्मिकों में उत्साह

हिंदी पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों को अधिक से अधिक कार्य हिंदी में करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

ऐसे आयोजन न केवल कर्मचारियों में हिंदी भाषा के प्रति आत्मीयता और गर्व की भावना बढ़ाते हैं, बल्कि कार्यकुशलता और राष्ट्रीय एकता को भी मजबूत करते हैं।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य