Road Accident: सरकाघाट में दर्दनाक हादसा — अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, महिला की मौत, बहन गंभीर घायल

SHARE:

सरकाघाट में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, महिला की मौत

सरकाघाट (मंडी)।
हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट उपमंडल के टिहरा क्षेत्र के पाड़च्छू में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे एक ऑल्टो कार (नंबर एचपी-28…) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में ओमा देवी (पत्नी सनी कुमार, निवासी गांव डबरोग, सरकाघाट) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहन चंद्रकला गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला तथा घायल को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया।
डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क किनारे गार्ड रेलिंग और सुरक्षा दीवारों की कमी के कारण इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं। ग्रामीण प्रशासन से सुरक्षा प्रबंधों को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य