राहुल गांधी बने झूठ के रिसर्च सेंटर: बिहार की हार से घबराए, लगा रहे बेबुनियाद आरोप — विपिन सिंह परमार का पलटवार

SHARE:

राहुल गांधी झूठ के रिसर्च सेंटर चला रहे: विपिन परमार

धर्मशाला।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “राहुल गांधी अब राजनीति नहीं, झूठ का शोध संस्थान चला रहे हैं।”
परमार ने कहा कि हरियाणा चुनाव में भाजपा पर लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोप हास्यास्पद और बेबुनियाद हैं। राहुल गांधी को बिहार में हार साफ नजर आ रही है, इसलिए वह पहले से ही बहाने और भ्रम फैलाने में जुट गए हैं।

परमार ने कहा कि देश की जनता ने राहुल गांधी को कई बार नकारा है और अब जब बिहार और हरियाणा दोनों में हार तय दिख रही है, तो कांग्रेस नेता लोकतंत्र पर सवाल उठाने की रणनीति अपना रहे हैं।
उन्होंने भाजपा नेताओं धर्मेंद्र प्रधान और किरन रिजिजू के बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी हर चुनाव से पहले विदेश चले जाते हैं और वापसी पर हार का ठीकरा लोकतंत्र पर फोड़ते हैं।


हिमाचल में सुक्खू सरकार बनी ‘झूठ की प्रयोगशाला’ — परमार

विपिन सिंह परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार भी राहुल गांधी के ही रास्ते पर चल रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं, कर्मचारियों, युवाओं और किसानों को दी गई गारंटियां सिर्फ़ कागजों में सिमटी हुई हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ।
परमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, जनता परेशान है और मुख्यमंत्री प्रचार में व्यस्त हैं।

परमार ने कहा, “भाजपा सत्य, सेवा और विकास के रास्ते पर चलती है, जबकि कांग्रेस छल, झूठ और भ्रम फैलाने में लगी है। जनता जल्द कांग्रेस को उसके कर्मों का जवाब देगी।”

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य