फिरोजपुर से दिल्ली के बीच दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी से PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी 🚆🇮🇳

SHARE:

फिरोजपुर से दिल्ली दौड़ी वंदे भारत, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

फिरोजपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम के हरी झंडी दिखाते ही यात्रियों ने “हर-हर महादेव” के नारे लगाकर माहौल भक्तिमय कर दिया।

फिरोजपुर रेल डिवीजन से सुबह 8:45 बजे वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई, जहां यात्रियों और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में राजनीतिक दलों, धार्मिक संस्थाओं और समाजसेवियों ने इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया।


चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने जिन चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दी, वे निम्नलिखित रूटों पर चलेंगी —

  • वाराणसी–खजुराहो

  • लखनऊ–सहारनपुर

  • फिरोजपुर–दिल्ली

  • एर्नाकुलम–बेंगलुरु

विशेषज्ञों का कहना है कि बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा देगी, क्योंकि यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे पवित्र स्थलों को जोड़ती है।


तेज़ और आरामदायक यात्रा का अनुभव

फिरोजपुर से दिल्ली का सफर अब वंदे भारत एक्सप्रेस में सिर्फ़ 6 घंटे 40 मिनट में तय होगा, जबकि इससे पहले पंजाब मेल को यह दूरी तय करने में 7 घंटे 20 मिनट लगते थे।
नई वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से संवाद भी किया और उन्हें आत्मनिर्भर भारत के सपनों से जोड़ने की प्रेरणा दी।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य