ऊना: 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जीएसटी इंस्पेक्टर, विजिलेंस का जाल सफल

SHARE:

una-gst-inspector-bribe-arrest

ऊना। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Vigilance) ऊना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जीएसटी इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ऐसे बिछा जाल

जानकारी के अनुसार, एक व्यवसायी से गलत रिटर्न भरने का हवाला देकर जीएसटी इंस्पेक्टर ने 1.25 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। परेशान व्यवसायी ने विजिलेंस विभाग से इसकी शिकायत की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी फिरोज खान के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

una-gst-inspector-bribe-arrest

मंगलवार को जब व्यवसायी 50 हजार रुपए देने के लिए इंस्पेक्टर के कार्यालय पहुंचा तो पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते ही दबोच लिया।

विजिलेंस विभाग का बयान

विजिलेंस एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी सरकारी कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


दौलतपुर चौक: अवैध लकड़ी से लदी तीन पिकअप गाड़ियां जब्त

दौलतपुर चौक। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव चलेट में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन गाड़ियां पकड़ी हैं, जिनमें अवैध रूप से लगभग 90 क्विंटल लकड़ी भरी हुई थी।

वन खंड अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि गाड़ियों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य