रिकांगपिओ में गूंजे देशभक्ति के नारे, सांसद कंगना रनौत ने दिखाई यूनिटी मार्च को हरी झंडी

SHARE:

रिकांगपिओ में गूंजे वंदे मातरम, कंगना रनौत ने दिखाई हरी झंडी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार के आह्वान पर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में जिला स्तरीय यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद कंगना रनौत ने मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा रिकांगपिओ बाजार देशभक्ति के रंग में रंग गया।

सांसद कंगना रनौत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज सरदार पटेल की एकता की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने कई महानायकों और क्रांतिकारियों को भुला दिया था, लेकिन अब मोदी सरकार उन सबको उचित सम्मान दिला रही है।

कंगना ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की 552 रियासतों को एकजुट कर “एक भारत” का निर्माण किया, और प्रधानमंत्री मोदी ने उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया, जो आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।

उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने, भारतीय संस्कृति और स्वदेशी जीवनशैली अपनाने की अपील की और आत्मनिर्भर भारत की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में सूरत नेगी ने भी सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य