दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस: पुलिस एनकाउंटर में दोनों आरोपी ढेर

SHARE:

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित पुश्तैनी घर पर 12 सितंबर 2025 को हुई फायरिंग के दोनों आरोपियों को यूपी पुलिस, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 17 सितंबर 2025 को गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी के पास मुठभेड़ में मार गिराया गया। मृतकों की पहचान रविंद्र (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) के रूप में हुई, जो रोहित गोडारा-गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्य थे

पुलिस ने मौके से ग्‍लॉक और जिगाना पिस्टल समेत बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए। एनकाउंटर से पहले दोनों बाइक पर सवार थे, वही बाइक घटना के समय भी घर पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई थी।

फायरिंग की घटना के समय दिशा के पिता, सेवानिवृत्त डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी, मां और बहन घर पर मौजूद थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। हमले की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए ली थी और इसे कथित तौर पर संतों के खिलाफ टिप्पणी का बदला बताया गया था।

घटना के बाद परिवार ने टिप्पणी के गलत अर्थ निकलने की बात कही और सनातन धर्म तथा संतों का सम्मान करने की बात दोहराई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं पीड़ित परिवार से बात कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा का आश्वासन दिया

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य