शिमला के कोटखाई में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत दो घायल, एक घायल की अस्पताल में मौत

SHARE:

शिमला जिला के कोटखाई उपमंडल के रमनागर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनमें से एक ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

इस हादसे पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और मामले की जांच कर रही है। हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है और प्रशासन ने बचाव कार्यों को तेज कर दिया है।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य