Punjab News: 15 हजार की रिश्वत लेते सुरक्षा गार्ड रंगे हाथों गिरफ्तार, अमृतसर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

अमृतसर में 15 हजार रिश्वत लेते सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

हथियार लाइसेंस के लिए मांगी थी रिश्वत, विजिलेंस ने जाल बिछाकर पकड़ा आरोपी

निजी संवाददाता — अमृतसर।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब, जिला अमृतसर में तैनात एक सुरक्षा गार्ड को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान जतिंदर सिंह के रूप में हुई है।

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई रेशम सिंह की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया था कि आरोपी ने हथियार लाइसेंस के लिए नेगेटिव डोप टेस्ट सर्टिफिकेट जारी करवाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

विजिलेंस की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने शिकायत की जांच के बाद जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7A के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य