आज टेक्निकल सर्विसेज यूनियन सूबा कमेटी और ज्वाइंट फोरम पंजाब के आह्वान पर बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने पावर कॉलोनी, श्री आनंदपुर साहिब में डिवीजन स्तर की रोष रैली का आयोजन किया।
रैली की अध्यक्षता मनप्रीत सिंह (प्रधान मंडल) और सुरिंदर पाल (सचिव, जेनरेशन मंडल) ने की।
कर्मचारियों ने पंजाब सरकार द्वारा बिजली बोर्ड की कीमती संपत्तियां कॉर्पोरेट घरानों को बेचने के निर्णय का कड़ा विरोध किया।
इसके साथ ही पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाने के फैसले का भी विरोध किया गया।
रैली में रखी गई मुख्य मांगे👇
🔹 केंद्र सरकार की तर्ज पर 58% डी.ए. तुरंत जारी किया जाए।
🔹 पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल किया जाए।
🔹 नए भर्ती कर्मचारियों के लिए पंजाब सरकार का वेतनमान लागू किया जाए।
🔹 RTM से पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को ₹35,400 का स्केल दिया जाए।
🔹 CRA 267/11, 281/13, 249/09 के तहत भर्ती कर्मचारियों की कॉन्ट्रैक्ट अवधि को रेगुलर किया जाए।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर पहले से मानी गई मांगों को लागू नहीं किया गया तो सूबा कमेटी के निर्देशों के अनुसार बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
कार्यवाही का संचालन मोहित शर्मा (जेई) ने किया।
इस मौके पर गुरजीत सिंह, सुखवीर सिंह, अशोक कुमार, रजनीश शर्मा, मनदीप कुमार, कश्मीर सिंह, गुरदीप सिंह, जस्पाल सिंह, सोमनाथ, गुरमीत सिंह, हरविंदर पाल सिंह, सतीश पाल, रमनदीप सिंह, जसवीर सिंह, हरदीप सिंह, रवनीत सिंह खटड़ा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

























