भगत सिंह जन्मदिन: मोहाली में रक्तदान शिविर, कुलवंत सिंह ने कहा- जनकल्याण के काम जारी रहेंगे

SHARE:

भगत सिंह की तस्वीर रक्तदान शिविर विधायक कुलवंत सिंह

मोहाली में भव्य तरीके से मनाया गया शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्मदिन

विधायक ने गायक राजवीर सिंह जवंदा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

भगत सिंह की तस्वीर रक्तदान शिविर विधायक कुलवंत सिंह
भगत सिंह जन्मदिन पर मोहाली में रक्तदान शिविर

 

मोहाली, 28 सितंबर (जनतक खबर): शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्मदिन आज पंजाब के अलावा पूरे देश में बड़ी ही श्रद्धा और धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है। यह बात विधायक मोहाली कुलवंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

विधायक कुलवंत सिंह आम आदमी पार्टी के कार्यालय में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के 118वें जन्मदिन के मौके पर लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला अफजाई कर रहे थे। इस मौके पर यूथ स्पोर्ट्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी भी मौजूद थे।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि इन शिविरों में मोहाली समेत पंजाब भर में रक्तदाताओं द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ रक्तदान में हिस्सा लिया जा रहा है, क्योंकि रक्तदान उत्तम दान है, जिससे किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि आज सरदार भगत सिंह के जन्मदिन के मौके पर युवा वर्ग को यह प्रण करना चाहिए कि पंजाब को नशों की दलदल से बाहर निकालने के लिए आगे होकर प्रयास करने चाहिए और सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान में हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सिख हमेशा सर्वजन का भला मांगता है और वह मानव जाति पर आई किसी भी संकट में मदद करने के लिए हमेशा आगे रहता है। पंजाब में आई बाढ़ के दौरान आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता, समर्थक, अधिकारी, विधायक, मंत्री और खासकर मुख्यमंत्री ने जिस तरह बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्यों में हिस्सा लिया है, वह सबके सामने है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले दो-चार महीनों में बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने गायक राजवीर सिंह जवंदा के लंबे जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि हम परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि गायक राजवीर सिंह जवंदा जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।

विधायक कुलवंत सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री पंजाब की अगुआई में क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके चलते 90% घरों में बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं और 55 हजार से भी अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के बनने के बाद शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की समाधि पर जाकर आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता की सेवा करने का प्रण किया था और उसके अनुसार सरकार द्वारा किए गए वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास की गति आने वाले दिनों में और तेज हो जाएगी।

इस मौके पर चेयरपर्सन जिला योजना बोर्ड मोहाली इंजीनियर प्रभजोत कौर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह समाना, यूथ नेता और पार्षद सरबजीत सिंह समाना, गुरप्रीत सिंह बैंस, पूर्व पार्षद हरपाल सिंह चन्ना, तरलोचन सिंह मट्टूर, अकविंदर सिंह गोसल, नवलदीप सिंह, जगदेव शर्मा, हरशरण सिंह, गुर किरपाल सिंह भी मौजूद थे।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य