भाई लालो जी जन्मदिन: विधायक कुलवंत सिंह ने रामगढ़िया भवन में धार्मिक समागम में ली शिरकत

SHARE:

भाई लालो जी जन्मदिन पर मोहाली में धार्मिक समागम

विधायक कुलवंत सिंह ने भाई लालो जी के जन्मदिन पर धार्मिक समागम में की शिरकत

भाई लालो जी के जीवन और विचारों को अपनाना चाहिए रोजमर्रा की जिंदगी में: कुलवंत सिंह

भाई लालो जी जन्मदिन पर मोहाली में धार्मिक समागम
भाई लालो जी की तस्वीर विधायक कुलवंत सिंह रामगढ़िया भवन

मोहाली, 28 सितंबर (जनतक खबर): भाई लालो जी के जीवन और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को आज हर इंसान को अपने जीवन में ढालना चाहिए। भाई लालो जी ने हमेशा ‘किरत करो और वंड के छको’ के फलसफे के जरिए समस्त मानवता को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। लोगों को जरूरतमंदों की सेवा करने और मेहनत-मजदूरी में विश्वास रखते हुए जीवन बिताना चाहिए। यह बात विधायक कुलवंत सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि आज भाई लालो जी के जन्मदिन के मौके पर हम सभी को यह प्रण करना चाहिए कि ‘किरत करो और वंड छको’ पर अमल करने और दूसरों को भी प्रेरित करने का प्रयास हर स्तर पर किया जाए।

विधायक मोहाली कुलवंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वह आज रामगढ़िया सभा मोहाली के प्रधान सुरत सिंह कलसी की अगुवाई में ब्रह्म ग्यानी भाई लालो जी के जन्मदिन के मौके पर रामगढ़िया भवन मोहाली में आयोजित धार्मिक समागम में शिरकत कर रहे थे।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि हमें साफ-सुथरी किरत करके युवा पीढ़ी के लिए खुद प्रेरणा बनना चाहिए। यहां यह बात बताने योग्य है कि आज सुबह रामगढ़िया भवन में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग पाए गए। इसके बाद भाई पुरुषोत्तम सिंह जी और साथियों ने कीर्तन किया और कथा विचार भाई बलिहार सिंह (हेड ग्रंथी) ने प्रस्तुत किए, जबकि इस्त्री सत्संग जत्थे की ओर से भी कीर्तन के जरिए गुरु विचारों के माध्यम से संगतों को निहाल किया गया।

इस मौके पर डॉक्टर सतिंदर सिंह भवरा, डॉक्टर हरचरण सिंह रनौता (पूर्व प्रधान रामगढ़िया सभा मोहाली), डॉक्टर गुरप्रीत सिंह बबरा (डायरेक्टर मैक्स मोहाली), आप नेता कुलदीप सिंह समाना, डॉक्टर कुलदीप सिंह, पूर्व प्रधान रामगढ़िया सभा जसवंत सिंह भुल्लर, प्रदीप सिंह भारज, ठेकेदार मनजीत सिंह मान, डॉक्टर एस एस बाहरी, अवतार सिंह मौली, अकविंदर सिंह गोसल, जसपाल सिंह मट्टूर, हरमेश सिंह कुंभड़ा भी मौजूद थे।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य