अध्यक्ष पूजा बक्शी ने खरड़ पार्क में लगाया 40 पौधे, पर्यावरण संरक्षण की पहल

SHARE:

ग्रीन एवेन्यू वेलफेयर सोसाइटी द्वारा खरड़ में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर 45 डी, चंडीगढ़ (रजिस्टर्ड) की संस्थापक और अध्यक्ष पूजा बक्शी तथा सलाहकार और समाजसेवी ओम प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में ग्रीन एवेन्यू वेलफेयर सोसाइटी, खरड़ जिला मोहाली पंजाब के पार्क में 40 पौधे लगाए गए।

इस पार्क में पहले कोई पौधा नहीं था। इस नेक कार्य के मुख्य अतिथि म्युनिसिपल कॉपरेशन के पार्षद श्री राजिंदर सिंह नम्बरदार (वार्ड नंबर 6) रहे, जिन्होंने संस्था के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

अध्यक्ष पूजा बक्शी ने कहा कि पौधारोपण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में फलदार, छायादार और फूल वाले पौधे लगाए गए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रीन एवेन्यू वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान बृज मोहन तथा स्थानीय निवासी सहयोगी बने। संस्था के सदस्य वरिंदर पापला, रकेश गुप्ता, आरती बुद्धिराजा, नीरज, अंजना आदि भी उपस्थित थे।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य