साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 524.50 मीट्रिक टन धान की खरीद,

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिले में 524.50 मीट्रिक टन धान की खरीद, उपायुक्त ने सूखा धान लाने की अपील की

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 21 सितंबर: जिला उपायुक्त श्रीमती कोमल मित्तल के अनुसार 20 सितंबर तक जिले के 15 खरीद केंद्रों में कुल 714.50 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिनमें से 524.50 मीट्रिक टन धान की खरीद विभिन्न एजेंसियों द्वारा हो चुकी है।

खरीदे गए धान का भुगतान किसानों के खातों में ऑनलाइन, आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली से तुरंत किया जा रहा है। उपायुक्त ने किसानों से आग्रह किया है कि वे मंडियों में केवल सूखा धान ही लाएं, ताकि बोली समय पर हो सके और किसानों को पूरा मूल्य मिल सके।

साथ ही सभी आढ़तियों से आग्रह किया गया है कि वे किसानों को सूखा धान लाने के लिए जागरूक करें ताकि फसल की गुणवत्ता बनी रहे और खरीद प्रक्रिया सुचारु हो।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन