मोहाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी के गहने और बाइक बरामद

SHARE:

मोहाली पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार, गहने और बाइक बरामद

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 1 अक्टूबर:
मोहाली पुलिस ने स्नैचर गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चांदी का कड़ा, चांदी की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

मोहाली पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार, गहने और बाइक बरामद

यह कार्रवाई वरिष्ठ कप्तान पुलिस हरमनदीप सिंह हांस के निर्देश पर, कप्तान पुलिस सौरव जिंदल और तलविंदर सिंह की देखरेख तथा इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह की टीम ने की।

25 सितंबर को खरड़ निवासी अमनजोत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू दिखाकर उससे चांदी की चेन, कड़ा और ₹7,000 नकद लूट लिए। जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों — इकबाल सिंह, अमृतपाल सिंह उर्फ़ नोना और सुगमजीत सिंह उर्फ़ सुखमन — को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी में चांदी का कड़ा, एक चेन और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य