मुबारकपुर में नमकीन फैक्टरी पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा, लिए गए सैंपल

SHARE:

मुबारकपुर में नमकीन फैक्टरी पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा

डेराबस्सी —
फूड सेफ्टी विभाग ने मुबारकपुर की कबीर कॉलोनी में रिहायशी इलाके में चल रही एक नमकीन फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने मौके से नमकीन, पेठा, भुजिया और मठ्ठी जैसे खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर लैब जांच के लिए भेज दिए।

फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अनिल कुमार और रवि कुमार ने बताया कि बिना अनुमति के रिहायशी इलाके में खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी। मौके पर इस्तेमाल किए जा रहे तेल और खुले रखे खाद्य पदार्थों के भी सैंपल लिए गए। विभाग त्योहारों के मौसम को देखते हुए जिले में सख्त निगरानी रख रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में तीन-चार फैक्ट्रियां अवैध रूप से चल रही हैं, जिनमें रिहायशी बिजली मीटर का उपयोग किया जा रहा है। छापे की जानकारी मिलते ही कुछ फैक्ट्रियों के संचालक फरार हो गए। लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य