किसानों को पांच लाख एकड़ में मुफ्त गेहूं बीज देगी पंजाब सरकार

SHARE:

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने मानवीय पहल करते हुए हालिया बाढ़ में अपनी फसल गंवाने वाले किसानों को दो लाख क्विंटल गेहूं के बीज मुफ्त में देने का फैसला किया है। यह सहायता लगभग पांच लाख एकड़ भूमि पर फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इन बीजों की कुल कीमत लगभग 74 करोड़ रुपये है, जिसे किसानों को पूरी तरह मुफ्त में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के मेहनती और जुझारू किसानों ने देश को खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है और संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

मान ने कहा कि आगामी रबी फसल के लिए किसानों को यह मुफ्त गेहूं बीज मुहैया कराया जाएगा। यह कदम बाढ़ से प्रभावित किसानों की परेशानियों को कम करने की एक विनम्र कोशिश है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हालिया बाढ़ ने पंजाब में अभूतपूर्व तबाही मचाई है।

  • 2,300 से अधिक गांव पानी में डूब गए

  • 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए

  • 5 लाख एकड़ में खड़ी फसलें नष्ट हो गईं

  • 56 लोगों की मौत हुई

  • लगभग 7 लाख लोग बेघर हो गए

  • 3,200 सरकारी स्कूल, 19 कॉलेज, 1,400 क्लीनिक व अस्पताल तबाह हो गए

  • 8,500 किलोमीटर सड़कें टूट गईं और 2,500 पुल ढह गए

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक कुल नुकसान लगभग 13,800 करोड़ रुपये का है और वास्तविक आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य