India vs West Indies Test Series 2025: बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि शुभमन गिल को पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रवींद्र जडेजा को नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
इस बार चयनकर्ताओं ने करुण नायर, अभिमन्यु ईश्वरन, आकाशदीप, शार्दुल ठाकुर और अंशुल कंबोज को टीम से बाहर कर दिया है। इंग्लैंड सीरीज में करुण नायर और साई सुदर्शन का प्रदर्शन फीका रहा था। दूसरी ओर देवदत्त पडिक्कल और अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है।
भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और नारायण जगदीशन।
वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम
केवरॉन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैम्पबल, तेगनारायण चंद्रपॉल, शे होप, टेविन इमलाच, ब्रैंडन किंग, रॉस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, खारे पियरे, जॉन वॉरिकन, अल्जारी जोसफ, शेमार जोसफ, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स।
सीरीज का कार्यक्रम
-
पहला टेस्ट: 2 अक्टूबर, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 🏟️
-
दूसरा टेस्ट: 10 अक्टूबर, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली 🏟️

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट रेकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 100 टेस्ट मैच खेले गए हैं।
-
भारत ने जीते: 23
-
वेस्टइंडीज ने जीते: 30
-
ड्रॉ मैच: 47
भारत ने पिछली 9 टेस्ट सीरीज लगातार जीती हैं और विंडीज को 2002 के बाद से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीतने दी है।


























