मनाली के सेउबाग में डायरिया का प्रकोप, 65 लोग बीमार

SHARE:

मनाली सेउबाग में डायरिया प्रकोप, 65 लोग बीमार

हिमाचल प्रदेश के मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेउबाग में डायरिया फैलने से हड़कंप मच गया है। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतों के चलते अब तक 65 लोग बीमार हो चुके हैं, जिनमें 18 पुरुष, 40 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं।

मनाली सेउबाग में डायरिया प्रकोप, 65 लोग बीमार

स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बीएमओ नग्गर की अध्यक्षता में गांव पहुंची और सभी मरीजों की जांच की। टीम ने प्रभावित लोगों को मौके पर दवाइयां वितरित कीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागराज पवार ने बताया कि अब तक सामने आए 65 मामलों में से एक बच्चे को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है।

सतर्कता और बचाव

डॉ. पवार ने बताया कि विभाग पूरी तरह सतर्क है और हालात पर नजर रखे हुए है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि डायरिया से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

  • हमेशा हाथों की अच्छी तरह सफाई करें

  • केवल साफ और उबला हुआ पानी पिएं

  • दही जैसे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ आहार में शामिल करें

स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य