Gemini App से 3D फोटो बनाई है? ये सच्चाई आपके लिए सबसे बड़ा खुलासा साबित होगी!

SHARE:

Gemini App से अपनी 3D फोटो

अगर आप भी Google के नए AI टूल Gemini 2.5 Flash Image से अपनी फोटो 3D में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, तो एक जरूरी चेतावनी आपके लिए है। पंजाब के जिला जालंधर देहाती पुलिस ने बताया है कि Gemini App फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है। इसमें छोटे शाइनी और कार्टून जैसे फिगरिन्स बनाए जा रहे हैं, जिन्हें लोग इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर खूब शेयर कर रहे हैं।

Gemini App से अपनी 3D फोटो

लेकिन सबसे बड़ी चिंता ये है कि Gemini App की Terms and Conditions में साफ लिखा गया है कि आपकी फोटो को Training Purpose के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि आपकी पर्सनल फोटो और डाटा कहीं भी लीक हो सकता है। साथ ही साइबर क्राइम, फ्रॉड और गलत तरीके से आपके फोटो का उपयोग होने का खतरा भी बना रहता है।

🚫 ऐसे में पुलिस ने साफ निर्देश दिया है कि आप Gemini App का कोई भी वर्जन इस्तेमाल न करें, ताकि आपका डाटा सुरक्षित रहे और आप किसी बड़े धोखे का शिकार न बनें।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य