अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि Vivo जल्द अपना नया फोन V60e 5G लॉन्च करने जा रहा है। यह मिड-रेंज सेगमेंट में धाकड़ फीचर्स के साथ आने वाला है और खास बात यह है कि इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स और स्टोरेज ऑप्शंस को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है।

Vivo V60e 5G के फीचर्स
-
कैमरा: रियर में 200MP प्राइमरी कैमरा और 8MP वाइड-एंगल लेंस मिलेगा। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
-
डिस्प्ले: अल्ट्रा स्लिम क्वाड कर्व्ड स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा।
-
बैटरी: 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फ्लैश चार्ज सपोर्ट करेगी।
-
रंग विकल्प: फोन Noble Gold और Elite Purple कलर में मिलेगा।
-
सॉफ्टवेयर सपोर्ट: कंपनी 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट देगी।
-
स्टोरेज ऑप्शन: 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/256GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
संभावित कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo V60e 5G की शुरुआती कीमत लगभग ₹28,749 हो सकती है। इसके अलावा 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत ₹30,749 और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत ₹32,749 रहने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कीमत को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

























