दशहरे पर हादसा: राइफल साफ करते समय पूर्व सैनिक की गोली लगने से मौत

SHARE:

दसूहा राइफल साफ करते समय पूर्व सैनिक की गोली लगने से मौत

दसूहा: दशहरे के दिन खुशियों का माहौल मातम में बदल गया, जब दसूहा के दशमेश नगर वार्ड नंबर 5 में पूर्व सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा दोपहर करीब 12:45 बजे हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सैनिक गुरदेव सिंह (पुत्र कुलविंदर सिंह) अपनी 12 बोर की लाइसेंसी राइफल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।




घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख दसूहा बलजिंदर सिंह मल्ली और पुलिस टीम मौके पर पहुँची। जांच अधिकारी ए.एस.आई. अनिल कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने बयान दिया कि गुरदेव सिंह जालंधर में एक बैंक में कार्यरत थे और दशहरे की छुट्टी पर घर आए हुए थे। राइफल साफ करते समय यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल दसूहा भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य