हिमाचल में पहला इंटरनेशनल म्यूजिक कंसर्ट, 5 अक्तूबर को धर्मशाला में होगा आयोजन

SHARE:

धर्मशाला में पहला इंटरनेशनल म्यूजिक कंसर्ट 5 अक्तूबर

हिमाचल प्रदेश पहली बार एक इंटरनेशनल म्यूजिक कंसर्ट का गवाह बनने जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन 5 अक्तूबर को धर्मशाला के पुलिस मैदान में होगा।

यह कार्यक्रम महाराजा संसार चंद म्यूजियम कांगड़ा और पैनोरमा एडिशंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। खास बात यह है कि कंसर्ट में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

कंसर्ट की घोषणा म्यूजियम के संचालक और पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी की पुत्र ऐश्वर्य कटोच ने धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में स्पेन के मशहूर कलाकार सोल पेरोडी और फ्रेंक सनत्यूस्ते अपनी जादुई आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।




ऐश्वर्य कटोच ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य हिमाचल की संस्कृति, कला और इतिहास को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है। कांगड़ा की विश्वप्रसिद्ध पेंटिंग्स और पारंपरिक व्यंजन भी इस सांस्कृतिक अभियान का हिस्सा बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा में एक आधुनिक म्यूजियम भी स्थापित किया गया है, जो क्षेत्र की कला और इतिहास को सहेजने का कार्य कर रहा है। लंबे समय से आयोजित कांगड़ी धाम जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इसी दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य