– जेजेपी के संगठन में विस्तार – अल्पसंख्यक व टपरीवास सेल में 34 पदाधिकारी नियुक्त

SHARE:

चंडीगढ़, 17 मार्च। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन चौधरी, टपरीवास प्रकोष्ठ के प्रभारी दयानंद उरलाना और  प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद अल्पसंख्यक व टपरीवास सेल में 34 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा अंबाला जिले में मोहम्मद आरिफ, झज्जर में कुलदीप खान, नूंह में मोहम्मद आरिफ ठेकेदार, पंचकुला में देब खान और सोनीपत में मनजीत खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया हैं।

जेजेपी टपरीवास प्रकोष्ठ की नियुक्तियों में पंचकुला निवासी नायब सिंह बंजारा, पानीपत निवासी अमर सिंह ओड व भिवानी निवासी अमर सिंह नायक को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी हैं। वहीं टपरीवास सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पानीपत निवासी प्रकाश नाथ, जींद निवासी राम सिंह नायक, करनाल निवासी महावीर, सिरसा निवासी मंजूबाला बावरी, संजय नायक, महेंद्रगढ़ निवासी रणजीत सिंह बावरी व रेवाड़ी निवासी बसंत कुमार नाथ को नियुक्त किया हैं।

हिसार निवासी बलवीर सिंह बाजीगर, पानीपत निवासी नफे सिंह जोगी, बलकार सिंह सिकलीगर, जींद निवासी महेंद्र सिंह बाजीगर व कुरुक्षेत्र निवासी सचिन सांसी को टपरीवास सेल में प्रदेश महासचिव बनाया हैं। सिरसा निवासी कुलदीप बाजीगर, पानीपत निवासी खेमचंद ओड, सोहन लाल ओड, भिवानी निवासी सोमनाथ ओड, पलवल निवासी सोहन सिंह बावरी, सिरसा निवासी महाबीर सिंह बाजीगर, पंचकुला निवासी अवतार सिंह  व कुरुक्षेत्र निवासी ईश्वर सिंह सांसी प्रदेश सचिव होंगे। वहीं करनाल निवासी जसवंत कुमार सांसी प्रचार सचिव की जिम्मेवारी संभालेंगे।

इनके अलावा टपरीवास सेल में सिरसा निवासी रायसाहब बाजीगर, सुबे सिंह बाजीगर, पानीपत निवासी धर्मबीर सोरगर, राजेश सांसी, सुभाष बाजीगर, करनाल निवासी राजेश कुमार ओड, देवेंद्र ओड, सुमित सांसी, डॉ. बलवीर सिंह पाल गडरिया व पंचकुला निवासी बलजीत सिंह प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य होंगे।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य