डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

चंडीगढ़, 17 मार्च। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने होली के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रंगों के त्यौहार होली के शुभ अवसर पर वे प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देशभर में पारंपरिक हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाने वाला होली का त्यौहार परिवार एवं मित्रों के साथ मिलने और जीवन की स्फूर्त एवं आनंदमयी उत्सव की भावना का आनंद लेने का अवसर है। होली की पूर्व-संध्या पर आयोजित किया जाने वाला होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। डिप्टी सीएम ने आह्वान किया कि होली के इस पावन अवसर पर हम अपने समाज को एक सूत्र में पिरोकर रखने वाली मित्रता और मेलजोल के बंधन को मजबूत करने का प्रयास करें। उन्होंने कामना की कि यह त्यौहार सबके जीवन में शांतिसौहार्दसमृद्धि और खुशियां लेकर आए।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन