Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड

SHARE:

Himachal Weather Today: बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, तापमान गिरा

शिमला। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी दर्ज की गई है। मौसम में इस बदलाव के बाद पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर बढ़ गया है।

कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। धौलाधार पर्वतमाला, चंबा और कांगड़ा के ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं सुजानपुर, देहरा और बड़सर में सुबह बूंदाबांदी हुई।

राजधानी शिमला में रातभर हल्की बारिश के बाद सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि बुधवार को दिन के समय मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने की संभावना है।

तापमान में गिरावट के साथ शिमला का न्यूनतम तापमान 9.4°C दर्ज किया गया है, जो पिछले 24 घंटों में करीब 3 डिग्री कम है। प्रदेश के ठंडे इलाकों में स्पीति के ताबो में तापमान 3.8°C, कल्पा में 3.0°C, मनाली में 5.9°C और केलांग में न्यूनतम 0.1°C दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से मौसम में सुधार होगा और आसमान साफ रहने का अनुमान है। रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। शिमला में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 7-8°C तक जा सकता है।

राज्य में मानसून बाद की बारिश इस वर्ष सामान्य से 158% अधिक रही है। एक अक्तूबर से चार नवंबर के बीच प्रदेश में 68.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 26.5 मिमी है। ऊंचे क्षेत्रों में नवंबर माह में ठंड का प्रभाव और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य