ट्रंप और एलन मस्क में सुलह? चार्ली किर्क की श्रद्धांजलि सभा में साथ दिखे, जून के झगड़े के बाद पहली मुलाकात

SHARE:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल एलन मस्क, जून 2025 में हुए विवाद के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर साथ नजर आए। दोनों की मुलाकात एरिजोना में आयोजित कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की श्रद्धांजलि सभा में हुई। इस दौरान दोनों ने हाथ मिलाया और थोड़ी बातचीत भी की।

चार्ली किर्क की 10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी (UVU) कैंपस में टर्निंग पॉइंट यूएसए (TPUSA) के सार्वजनिक डिबेट कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी याद में 21 सितंबर को ग्लेंडेल, एरिजोना के स्टेट फार्म स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां करीब 95,000 लोग मौजूद थे।

इस सभा में राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और कई प्रमुख रिपब्लिकन नेता शामिल हुए। एलन मस्क ट्रंप के निजी बॉक्स में उनके बगल में बैठे नजर आए। सभा के दौरान रक्षा सचिव के भाषण से ठीक पहले मस्क ने ट्रंप से हाथ मिलाया। बाद में ट्रंप ने एयरफोर्स वन पर पत्रकारों से कहा, “एलन आए और हैलो कहा। मुझे अच्छा लगा, हमारी थोड़ी बातचीत भी हुई। हमारा रिश्ता हमेशा अच्छा रहा है।”

एलन मस्क ने भी सोशल मीडिया पर ट्रंप के साथ अपनी फोटो साझा की और कैप्शन लिखा “चार्ली के लिए”

ट्रंप-मस्क का रिश्ता और मतभेद

2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एलन मस्क ने ट्रंप की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने लगभग 29 करोड़ डॉलर (करीब 2,430 करोड़ रुपये) रिपब्लिकन कैंपेन में लगाए और ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में उनके सबसे करीबी सलाहकार बने। मस्क को व्हाइट हाउस के लिंकन बेडरूम में ठहराया गया था और उन्होंने “डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE)” का नेतृत्व किया, जिसके तहत संघीय एजेंसियों में बड़े बदलाव किए गए और करीब 206 अरब डॉलर (17,300 करोड़ रुपये) की बचत हुई।

हालांकि, जून 2025 में दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ था। लेकिन चार्ली किर्क की श्रद्धांजलि सभा में एक मंच पर आना इस रिश्ते में नई शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य