पंजाबी संगीतकार चरणजीत अहूजा का निधन, सांस्कृतिक मंत्री ने जताया शोक

SHARE:

चरणजीत अहूजा के निधन पर सांस्कृतिक मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद का शोक संदेश

चंडीगढ़, 22 सितंबर:
पंजाब के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मशहूर पंजाबी संगीतकार जनाब चरणजीत अहूजा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि चरणजीत अहूजा के जाने से पंजाबी संगीत की एक सुनहरी धरोहर खो गई है।

मंत्री सौंद ने अपने संदेश में कहा कि अहूजा साहब की अमर धुनें हमेशा लोगों के दिलों में गूंजती रहेंगी और उनके द्वारा बनाई गई संगीत रचनाएं पंजाबी संस्कृति की अमूल्य विरासत हैं। उन्होंने बताया कि चरणजीत अहूजा ने कई गायकों को बुलंदियों तक पहुंचाया, लेकिन खुद हमेशा विनम्र और सादगी के प्रतीक रहे।

 

सौंद ने कहा, “चरणजीत अहूजा पंजाबी गीत प्रेमियों के दिलों में जिन्दा रहेंगे। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा।” उन्होंने दिवंगत संगीतकार के परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रार्थना की कि ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

चरणजीत अहूजा का 74 वर्ष की उम्र में मोहाली में कैंसर से निधन हुआ। उनके संगीत को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में ‘सम्राट’ कहा जाता है।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य