छठी से दसवीं कक्षा न पढ़ाने पर प्रवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई, शिक्षा निदेशालय ने मांगी रिपोर्ट

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

himachal education board

रिपोर्ट: शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में नियुक्त प्रवक्ता (स्कूल-न्यू) को छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ाना अनिवार्य है। इसके बावजूद छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ाने में कई स्कूल अभी भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से दो दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट (Compliance Report) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

विभाग ने बताया कि बीते 23 जुलाई को स्कूलों को विशेष निर्देश जारी किए गए थे, जिनमें प्रवक्ताओं को 11वीं व 12वीं कक्षा के अलावा छठी से दसवीं कक्षा भी पढ़ाने के लिए कहा गया था। लेकिन अभी तक कई स्कूलों ने इस निर्देश का पालन नहीं किया है। ऐसे में निदेशालय ने यह भी पूछा है कि क्या किसी प्रवक्ता द्वारा जानबूझकर लापरवाही की जा रही है। यदि हां, तो उनके नाम भी रिपोर्ट में शामिल करने को कहा गया है, ताकि अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके।

himachal education board

कॉलेजों को भारी बारिश बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट देने के निर्देश

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेज प्रमुखों को निर्देशित किया है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजें। रिपोर्ट में नुकसान का टेंटेटिव एस्टीमेट (tentative estimate) भी देना आवश्यक है, ताकि उसे सरकार को प्रस्तुत किया जा सके। विभाग ने इस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया है।

 

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन