हिंदी दिवस के अवसर पर गांधीनगर, गुजरात में भारत के गृह मंत्री माननीय अमित शाह द्वारा भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (BBMB) को “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
इस महत्वपूर्ण समारोह में बोर्ड अध्यक्ष श्री मनोज त्रिपाठी जी ने यह सम्मान प्राप्त किया। यह पुरस्कार हिंदी भाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन और राजभाषा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए BBMB को दिया गया, जिससे बोर्ड की उपलब्धियों और हिंदी के प्रचार-प्रसार में की गई सराहनीय पहल को देशभर में मान्यता मिली है। पुरस्कार मिलने पर सभी बोर्ड कर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया और हिंदी को प्रोत्साहित करने का नया संकल्प लिया

























