बद्दी-नालागढ़ NH पर बिटुमिनस पैचवर्क कार्य शुरू, सड़क जल्द ही सुगम होगी

SHARE:

बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैचवर्क कार्य शुरू, सड़क होगी सुगम

दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बताया कि बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर बिटुमिनस सामग्री से पैचवर्क कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि यदि मौसम सहयोगी बना रहा तो अगले 8-10 दिनों के भीतर सड़क के सभी गड्ढे भरकर मार्ग को सुगम बना दिया जाएगा। साथ ही कल से मरम्मत कार्य भी आरंभ होगा।विधायक ने जनता को आश्वस्त किया कि सड़क की स्थिति में जल्द ही उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा और यात्रा में बेहतर सुविधा होगी। यह कदम राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा और सुगमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य