शिमला/चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोमवार को विवाह बंधन में बंध गए। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डॉ. अमृत कौर से दूसरी शादी की है। विवाह समारोह चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित एक गुरुद्वारे में संपन्न हुआ।
यह शादी पूरी तरह निजी रखी गई, जिसमें परिवार और करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। शादी के बाद आज शाम शिमला स्थित होली लॉज आवास पर भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई है।
Chandigarh: Himachal Pradesh Minister Vikramaditya Singh says, “Today is a very happy day and a new beginning in my life. All 75 lakh people of our Himachal Pradesh are members of our extended family, and their good wishes and blessings are with us on this auspicious day…” https://t.co/Wbl4R6aGmT pic.twitter.com/yJIe2cdUob
— IANS (@ians_india) September 22, 2025
पहली शादी और तलाक
विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान के राजसमंद की आमेट रियासत से ताल्लुक रखने वाली सुदर्शना चूंडावत से हुई थी। लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते दोनों का दो महीने पहले ही तलाक हो गया था।
कौन हैं अमृत कौर?
विक्रमादित्य सिंह की दूसरी पत्नी डॉ. अमृत कौर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर कार्यरत हैं। दोनों की दोस्ती लगभग 8-9 साल पुरानी है, जब विक्रमादित्य का चंडीगढ़ आना-जाना होता था।
राजनीतिक पृष्ठभूमि
विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह और उनकी दूसरी पत्नी प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। वर्तमान में वह शिमला ग्रामीण से विधायक और प्रदेश सरकार में PWD मंत्री हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

























