शाहरुख खान ने पंजाब की बाढ़ पर जताया दुख, कहा – ‘दुआएं और हिम्मत भेज रहा हूं’

SHARE:

पंजाब में आई भयंकर बाढ़ से पूरी दुनिया का दिल सहम गया है। इस कठिन समय में बॉलीवुड के बड़े सितारे भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में शामिल हुए सुपरस्टार शाहरुख खान। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गहरी संवेदना जताते हुए पंजाब के लोगों को हिम्मत देने की कोशिश की।



शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा –



“Punjab में इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की खबर सुनकर मेरा दिल पसीज गया है। मैं उनके लिए दुआ करता हूं और उन्हें हिम्मत भेजता हूं। पंजाब की हिम्मत कभी न टूटे। भगवान उनकी रक्षा करें।”

साथ ही, मसीहा बनकर सामने आए सोनू सूद। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर लिखा –
“आप सबके साथ मिलकर, हम सबको फिर से मजबूत बनाएंगे। अगर किसी को मदद की ज़रूरत हो, तो बेझिझक मैसेज करें। पंजाब मेरी आत्मा है। इसके लिए मैं सबकुछ देने को तैयार हूं। हम पंजाबी हैं, हार नहीं मानते।”

इसके अलावा, संजय दत्त ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने लिखा –
“Punjab में बाढ़ से तबाही वाकई दिल दहला देने वाली है। प्रभावित सभी लोगों के लिए मैं शक्ति और दुआएं भेज रहा हूं। मैं हर संभव मदद करूंगा। भगवान सभी की रक्षा करें।”

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य