📰 जिला मंडी में 300 रेनकोट का दान, जय राम ठाकुर ने जताया आभार

SHARE:

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मोक्ष मीडिया सर्विसेज और उनकी टीम ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जिला मंडी (टांडी और थुनाग क्षेत्र) के लिए 300 ब्रांडेड रेनकोट Donate किए

पूरी टीम ने यह रेनकोट राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक माननीय श्री जय राम ठाकुर जी को व्यक्तिगत रूप से सौंपे। इस अवसर पर जय राम ठाकुर जी ने इस सहयोग के लिए पूरी टीम का आभार प्रकट किया और कहा कि ऐसे प्रयास बारिश से जूझ रहे लोगों के लिए राहत का काम करेंगे।

प्रदेश में इन दिनों लगातार बारिश और खराब मौसम ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित किया है। इस बीच सामाजिक संस्थाओं और संगठनों द्वारा किया गया ऐसा सहयोग आम लोगों के लिए सहारा साबित हो रहा है।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य